बिल पास होने से महिलाएं होंगी सशक्त-दया शंकर सिंह…
खबर सिद्धार्थ नगर से है।जहां नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यहां मुख अतिथि के रुप में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह भी मौजूद रहे।वहीं ये कार्यक्रम 1:30 बजे राम प्रसाद शिक्षक संस्थान बिस्कोहर में आयोजित किया गया था।लेकिन निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से आने की वजह से कार्यक्रम के आयोजक सतीश द्विवेदी द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।बता दें,कि मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा- कि सदन में महिलाओं के लिए जो बिल पास किया गया हैं।वह महिलाओं के लिए काफी हितकारी हैं।महिलाओं के विकास के लिए जो बिल पास किया गया है वह जन जन तक पहुंचे।जिससे सभी महिलाएं सशक्त होंगी।