व्रतियों ने आस्था के साथ मनाया, छठ पूजा का पर्व…
खबर बस्ती से हैं।जहां लालगंज घाट और भक्तुपुर छठ पूजा का त्योहार कुदरहा विकास क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।जहां महिलाओं ने संतान की सुख और समृद्धि की कामना उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर किया हैं।बता दें,व्रतियों ने पूरे दिन छठी मैया की उपासना की और छठ पर्व पर सूर्यदेवता और उनकी बहन मानीं जाने वाली छठी मैया का विशेष पूजन किया। मान्यता हैं।कि छठी मैया की पूजा अर्चना करने से निसंतान महिला को संतान की प्राप्ति होती हैं।वहीं जिनके संतान हैं छठ मैया उनकी रक्षा करती हैं।