बड़ी धूमधाम से मनाया गया, छठ त्योहार…
खबर सूरत शहर से है।जंहा छठ बडी धूमधाम से मनाया गया।इसको हिंदू धर्म के परंपरागत अनुरूप मानते हैं।भारत देश के कई राज्यों में इस पर्व को मानते है।विशेष तौर पर बिहार राज्य में इस पर्व को बड़ी आस्था से मनाते है।सूरत शहर में कई स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया।आप को बतादे की कही कृत्रिम तालाब बनाकर तो कही बड़े तालाब तो कई नदियों के तट पर छठी मईया की पूजा की गई।वही मीडिया से बात चीत के दौरान बिहार विकास मंडल के अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया- कि इस वर्ष बड़ी जन संख्या में लोग मौजूद रहे।सभी छठी मईया भक्तों के लिए एवं पूजा करने के लिए सुचारू ढंग से व्यवस्था की गई थी।जिसमे सूरत महानगर पालिका और सूरत शहर पुलिस प्रशासन का बड़ा सहयोग रहा हैं।