AAJ KA RASHIFAL : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय के देवता या कर्मफलदाता माना जाता है। शनिदेव हर राशि के के जातकों को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जब शनि किसी राशि में वक्री हो जाते हैं, तो उस राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल होने लग जाती है। शनि अभी अपनी मूल राशि कुंभ में विराजमान है। 29 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि की यह उल्टी चाल यानी वक्री होना 29 जून 2024, रात 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। शनि कुंभ राशि में 15 नवंबर 2024 में ही कुंभ राशि में वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने का प्रभाव कुछ राशियों कर्क, मकर और कन्या के लिए सावधानी का समय है। वहीं, सिंह और मीन राशियों के लिए शनि का वक्री होना, इन राशियों के जातकों को आध्यात्मिकता की तरफ ले जाएगा। आइए, जानते हैं 29 जून को शनि के वक्री होने से 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव।

मेष राशि


AAJ KA RASHIFAL : शनि के वक्री होने के दौरान आपको अपने करियर और महत्वाकांक्षा का पुनर्मूल्यांकन करना पड़ सकता है। साथ ही आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन इसका परिणाम बेहतर ही मिलेगा। करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए शनि का वक्री होना अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान तमाम कठिनाइयों के बावजूद आप अपने काम में अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

वृषभ राशि


AAJ KA RASHIFAL : वृषभ राशि के जातकों को वित्तीय मामलों और सुरक्षा की भावना पर ध्यान देने की ज्यादा आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पर, कुंभ राशि में शनि का वक्री होना आपको अच्छा वित्तीय लाभ देगा, लेकिन फिर भी आप बचत नहीं कर पाएंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करें।

मिथुन राशि


AAJ KA RASHIFAL : मिथुन राशि के जातकों को शनि की वक्री दशा के प्रभाव से रिश्तों में आ सकती है बहुत सारी बाधाएं। पारिवारिक विवाद भी उभर सकते हैं। परिवार में लगातार समस्याओं के कारण आपके और आपके साथी के बीच तीखी बहस या असहमति उत्पन्न होने की संभावना है। व्यवसाय की बात करें तो इन लोगों को व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि


AAJ KA RASHIFAL : शनि के इस वक्री काल में कुछ परेशानियां महसूस करनी पड़ सकती है। इस समय के दौरान पारिवारिक मामलों और भावनात्मक मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आपको आर्थिक रूप से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि अगर आप यात्रा के दौरान लापरवाही बरतेंगे तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि


AAJ KA RASHIFAL : शनि के वक्री होने से आत्मविश्वास और रचनात्मकता में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन आपका मन आध्यात्मिकता व धार्मिकता की तरफ बढ़ सकता है।
सिंह राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें व्यापार में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि


AAJ KA RASHIFAL : स्वास्थ्य व दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। कुछ बुरी आदतें सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। अतः स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। कुंभ राशि में आपके छठे घर में वक्री है। चूंकि शनि कुंभ राशि में वक्री है, इसलिए आपको अपने खर्चों को पूरा करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

तुला राशि


AAJ KA RASHIFAL : तुला राशि के जातकों इस समय अपने रिश्तों को संभाल कर रखें। रिश्तो में कुछ तनाव व असंतुलन आ सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले। तुला राशि वालों की कुंडली में शनि देव चौथे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। फिलहाल यह आपके पंचम भाव में ही वक्री हो रहे है। कार्यस्थल में आपके किए गए कार्य पर सवाल उठ सकता है।

वृश्चिक राशि


AAJ KA RASHIFAL : शनि की वक्री दशा वृश्चिक राशि वालों पर तीव्र प्रभाव पड़ेगा। जैसे-जैसे आपका करियर आगे बढ़ेगा, नौकरी के बेहतर अवसर आपसे दूर हो सकते हैं और साथ ही, आपका काम का बोझ भी बढ़ सकता है, जिससे आपको नुकसान होने की संभावना है। परिवर्तन और अतीत के मुद्दों का सामना करने का समय आ सकता है।

धनु राशि


AAJ KA RASHIFAL : जब शनि कुंभ राशि में वक्री होगा, तो आपको करियर में मामूली लाभ मिल सकता है, लेकिन आप बहुत संतुष्ट नहीं दिखेंगे। आर्थिक तौर पर घरेलू कामकाज के कारण आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। धैर्य व अनुशासन बनाकर रखें, सफलताएं हाथ लग सकती है।

मकर राशि


AAJ KA RASHIFAL : आपको को अपने शब्दों के चयन में बेहद सावधानी बरतने की ज़रूरत है। करियर की बात करें तो इस दौरान अचानक नौकरी में बदलाव की संभावना है, जिससे आप असंतुष्ट नजर आ सकते हैं। आर्थिक जीवन में मकर राशि के लोग धन की बचत नहीं कर पाएंगे, जिससे आप चिंतित महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि


AAJ KA RASHIFAL : जब करियर की बात आती है, तो आप अपने जीवन को बेहतर बनाने और नौकरी से संतुष्टि पाने के लिए करियर बदलने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन इस समय करियर में बदलाव से बचना बेहतर है क्योंकि यह फलदायी नहीं है। सामाजिक जीवन और मित्रों के साथ संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नकारात्मक प्रतिक्रिया देकर रिश्तों को और खराब न करें।

मीन राशि


AAJ KA RASHIFAL : शनि के वक्री होने के दौरान आप स्वयं को कुछ हद तक अधूरा महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल में आप काम के दबाव में रहेंगे , जिससे आप परेशान हो सकते हैं। यदि कुछ सावधानी बरततें हैं तो करियर में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि में शनि के वक्री होने से आपको आर्थिक जीवन में लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here