Arvind Kejriwal Bail:अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकते हैं।

केजरीवाल को (अब समाप्त हो चुकी) दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

हाल ही में ईडी ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक। वहीं, ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।

Arvind Kejriwal Bail:मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ED ने केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। पार्टी के प्रचार के कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़ें…Rae Bareli Amava Block : भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पर बोला हमला…

Arvind Kejriwal Bail:आपको बता दें,कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत मिलने से इंडिया गठबंधन को बड़ी ताकत मिलेगी। केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ED ने केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। पार्टी के प्रचार के कमान संभालेंगे।सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है।गुरुवार 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। एक अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है केजरीवाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here