पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में लोकसभा की दो सीटें हैं। दरअसल मेघालय की दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीट रही हैं। और तुरा सीट की बात करें तो चाहे कांग्रेस के समय में हो या फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस के गठन के बाद का। यह सीट संगमा परिवार के पास ही रही। बता दे,कि यहां से लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा सांसद रहे हैं। और अब इस सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा सांसद हैं। और इस बार मेघालय लोकसभा चुनाव की सबसे ख़ास बात यह हैं, कि एनपीपी ने दोनों ही जगह से महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा हैं।और इन दोनों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना हैं।

Meghalaya :

शिलांग सीट पर 1998 से नहीं हारी कांग्रेस सरकार…
शिलांग सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही हैं। और यहां पर कांग्रेस का ही सांसद रहा हैं। बता दे,कि 1998 से कांग्रेस इस सीट पर कभी हारी नहीं हैं। और 2009, 2014 और 2019 से यहां से कांग्रेस के विंसेंट पाला सांसद हैं। जानकारी के अनुसार पिछले तीन बार से लगातार शिलांग सीट से सांसद रहे विंसेंट पाला को चुनौती देने के लिए इस बार एनपीपी ने मेघालय सरकार में कैबिनेट मंत्री अम्पारीन लिंग्दोह को मैदान में उतारा हैं। और ये चीज़ उल्लेखनीय है कि लिंग्दोह के स्व. पिता पीटर जी मार्बानियांग 1989 से 1996 तक लोकसभा सांसद रहे हैं। लेकिन इस बार पाला और लिंग्दोह में कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि पाला अपना गढ़ बचा पाते हैं या फिर लिंग्दोह पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखेंगी।

Meghalaya :

तुरा में तीन संगमाओं में होगा रोचक मुकाबला…
जानकारी के अनुसार,इस बार तुरा में तीन संगमाओं में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।और यहां से वर्तमान में एनपीपी की अगाथा संगमा सांसद हैं। बता दे,कि अगाथा संगमा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की बेटी और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की बहन हैं।और 1991 से तुरा लोकसभा क्षेत्र पर संगमा परिवार का कब्जा रहा हैं।आपको बता दे,कि टीएमसी ने मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा के भाई जेनिथ संगमा को मैदान में उतारा हैं। और कांग्रेस के कैंडिडेट सालेंग ए संगमा ने तुरा से ताल ठोक रहे हैं।

ये भी पढ़े…पुलिस ने चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here