Lok Sabha Election :लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम थम गया। जंहा पर आगामी चरणों के चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। उसके बाद आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें, सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना है। तेलंगाना में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कि UCC की गंगा जो उत्तराखंड से निकली है, वह पूरे देश में बहेगी। एक तरफ, पीएम मोदी देश जोड़ने की बात करते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस देश तोड़ने की बात कर रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा- कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें और करनाल की एक विधानसभा सीट भाजपा ही जीतेगी। बीआरएस और कांग्रेस दोनों परिवारवाद और भ्रष्टाचार के जमावड़े तेलंगाना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों परिवारवाद और भ्रष्टाचार के जमावड़े हैं। कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की पार्टी है तो वहीं, बीआरएस केसीआर, के.कविता और केटीआर की पार्टी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेल पर हैं तो के.कविता जेल में हैं। रैली में उन्होंने आगे कहा कि यह बोलते हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण को खतरा है। चारी वे करते हैं, डाका वे डालते हैं और उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

30 करोड़ रुपए बरामद हुए: अमित शाह…


Lok Sabha Election :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘झारंखड में कल रात ही एक मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।’ वहीं राहुल गांधी ने कहा-कि भाजपा का कहना है कि वे चुनाव जीतेंगे तो संविधान बदल देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “जो भी भारत के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो के मिला है जल जमीन जंगल का हक संविधान ने दिया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे किया जाए और उनका पूरा का पूरा राज हो। आपके अधिकार आपसे छीने जाएं। हम उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं… भाजपा के नेताओं ने साफ बोला है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो संविधान बदल देंगे इसलिए उन्होंने 400 सीट का नारा दिया था। 400 सीट छोड़िए उनको 150 भी नहीं मिलने वाली है। उनके अलग नेता कहते हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे।”

Lok Sabha Election :मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इस बार बीजद जाएगी और भाजपा आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा।’केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया के कृष्णानगर में चुनावी रोड शो किया। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले ग्वालियर में पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम के साथ रवाना किया जा रहा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘पीएम मोदी की सरकार आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी रहती है। ये लोग आतंकवादियों के पक्ष में बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने उरी और बालाकोट के बाद सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि शहादत पर ये लोग राजनीति करते हैं। ये लोग आतंकवादियों के साथ समझौता करते हैं PFI के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं क्योंकि इनको वोट बैंक चाहिए… जिसने ऐसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।’

ये भी पढ़ें…karnataka sex scandal: प्रज्वल रेवन्ना पर ‘चुप्पी’तोड़ने की मांग की…

यहा लोकतंत्र के बहुत चुनाव हुए, लेकिन…: किशोरी लाल शर्मा…


Lok Sabha Election :कांग्रेस कार्यालय के बाहर अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करने पर अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “ये हमारी अमेठी की संस्कृति कभी नहीं रही। यहा लोकतंत्र के बहुत चुनाव हुए। यह पहली बार देख रहे हैं। ये कौन लोग चुनाव लड़ने आ गए जो इस तरह की संस्कृति पैदा कर रहे हैं। इनके आपस में रिश्ते भी हैं विचारधारा में ये अलग-अलग हैं। ये हमारे भाइयों को भाइयों से लड़ा रहे हैं। लोग अपने काम पर वोट मांगे। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। इससे उन्हीं का नुकसान होने वाला है। ये अमेठी की संस्कृति नहीं है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के गंजम में कहा, ‘चार जून को बीजद सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छह मई है और छह जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा।’ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जो जितना राम विरोधी होगा वह उतना ही राष्ट्र विरोधी होगा। कांग्रेस का यह आचरण लगातार राम भक्तों का अपमान कर रहे हैं बल्कि हमारे सनातन राष्ट्र का भी अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंदर भारत को अपमानित कराया है।’ तीसरे चरण के मतदान से पहले सूजापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम का बंटवारा किया गया। कल तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान किए जाएंगे। पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने ओडिशा का घोषणापत्र लॉन्च किया है। ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी का गारंटी पत्र भी है…माताओं के लिए सबसे बड़ी योजना ‘सुभद्रा योजना’ है…हर मां को 50 हजार रुपए का वाउचर मिलेगा, जो वो 2 साल के अंदर खर्च कर सकेंगी।’

चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे…


Lok Sabha Election :ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, ‘यहां प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह है… चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, ओडिशा में 21 की 21 सीटें जीतेंगे।’मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, ‘ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए सभी विधायकों से चर्चा की गई है…हम इंदौर की सीट प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।’ भाजपा नेता अपराजिता सारंगी ने कहा, ‘सुभद्रा योजना के तहत हम महिलाओं को 50,000 रुपए के वाउचर देंगे। धान उठाव में किसानों को होने वाली सभी परेशानियां दूर की जाएंगी। धान खरीदने पर किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 रुपए दिए जाएंगे। हर जगह कोल्ड स्टोरेज बनेंगे…ओडिशा में घरेलू बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी।क्योंकि सभी घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे…75,000 किमी सड़कें बनाई जाएंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here