Saudi Regime : सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने रविवार को बताया-कि इस साल हज यात्रा के दौरान अब तक कुल 13 सौ एक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अंर्तराष्ट्रीय न्यूज एजेन्सी की रिर्पोट के अनुसार अब तक 10 देशों के 1301 हाजियों की मौत दर्ज की गई हैं।हज करने वाले को आम भाषा में हाजी कहा जाता हैं। जिसके बाद अलग- अलग देशों के राजनायकों के अधिकारिक बयान सामने आये हैं। जंहा मरने वालों में सबसे ज्यादा 658 लोग मिस्त्र से हैं..इसके अलावा भारत,जार्डन, इंडोनेशिया,ईरान के हज यात्रियों की मौत हुई हैं। वहीं भारत से इस साल करीब 1.75 लाख के करीब लोगों ने हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। करीब इतने ही लोग पिछले साल भी हज पर गये थे..बता दें,कि इस्लाम धर्म मे पांच फर्ज निभाने होते हैं। आम भाषा में इसे पांच स्तंभ भी कहते हैं।पहला एक ईश्वर पर यकीन करना..दूसरा नमाज कायम करना…तीसरा जकात (दान) देना.. चौथा रोजे रखना..पांचवा हज करना..मुसलमान में जो लोग शरीर से सक्षम होते हैं..उनके लिए हज करना जरूरी होता हैं..हांलिकी जो सक्षम नहीं हैं सरकारे उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं।

Saudi Regime : मिली जानकारी के मुताबिक,ऐसा माना जाता हैं,कि जो भी मुसलमान हज करके वापस आते हैं उसके सारे पाप धुल जाते हैं..रिर्पोट के मुताबिक हज अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को छाते का इस्तेमाल करने पर्याप्त पानी -पीने और दिन के गर्म घंटो के दौरान धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी हैं। सउदी सेना ने तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए 16 सौ से ज्यादा जवानों को तैनात भी किया हैं। 5 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य से जुड़ी टीम को भी तैनात किया गया हैं.. रिर्पोट के मुताबिक एक स्टडी में पाया गया हैं कि इस इलाके में तापमान हर 10 साल में 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा हैं।भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा-कि इस साल हज यात्रा के दौरान 98 भारतीये अपनी जान गंवा चुके हैं.. विदेश मंत्रालय ने इन सभी लोगों के मौत का कारण बीमारी और ज्यादा उम्र बताया हैं।साथ ही यह भी कहा-कि पिछले साल 187 भारतीयें हज यात्रियों की मौत हो हुई थी। हालिंकी की कुछ तश्वीरे ऐसी भी हैं,कि जिसमें बढ़ती गर्मी के कारण लोग हज से लौटते नजर आ रहे हैं…

ये भी पढे़ं…Bareilly ruckus : ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, पुलिस फोर्स तैनात…

Saudi Regime : आपको बता दें,कि ताहा सिद्दीकी ने टवीट कर कहा-कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में हज यात्रियों के कई शव देखे जा सकते हैं। क्या सऊदी शासन को जवाबदेह ठहराया जाएगा? वे इस इस्लामी पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और इससे अरबों कमाते हैं। लेकिन अभी तक, मैंने इसका ज़्यादा मीडिया कवरेज नहीं देखा है! उसके बाद जवाब देते हुए जवेरिया तारेन ने टवीट कर कहा-कि सऊदी सरकार को हज और उमरा से अरबों का मुनाफा होता है, लेकिन खराब प्रबंधन चिंताजनक है। मुसलमानों का कोई पुरसानी हल नहीं..


    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here