चुनाव का दौर चल रहा हैं।बता दें,कि जिसको लेकर हलचल काफी तेज हैं।और कुछ जगह से तो अभी तक प्रत्याशी की घोषणा भी नंही हुई हैं।वहीं राहुल गांधी का नामांकन आज,अमेठी से रायबरेली के लिए रवाना हुआ हैं। जंहा पर गांधी परिवार राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। जिसके बाद राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। और आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा का आयोजन करेगी। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी का बयान….


मिली जानकारी के मुताबिक,अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा-कि किसी को संचालन भी करना है। कांग्रेस का फैसला अच्छा है। जिसके बाद गांधी परिवार अमेठी पहुंचा हैं।वहीं पर बहन प्रियंका से बात करते हुए नजर आए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में सभी नेता रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे: ब्रजेश पाठक….

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा- कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड गए थे,
अब रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बनने जा रहा है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे तो गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू होगा। कांग्रेस के युवराज मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे।

कल बैठक में राहुल ने अमेठी से लड़ने से साफ कर दिया था इनकार…

कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। अभी भी वहां पार्टी को लेकर उत्साह है। यह कांग्रेस के लिए प्रदेश की सबसे सुरक्षित सीट है। इस वजह से इस सीट को नही छोड़ा जा सकता है। इस पर राहुल ने हामी भरी।

कांग्रेस ने सपा को नामांकन में शामिल होने का दिया न्योता…

आपको बता दें,कि रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा आज ही नामांकन करेंगे। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली के प्रत्याशियों के बारे में समाजवादी पार्टी को सूचित कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में सपा के स्थानीय पदाधिकारियों को नामांकन में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं को लंबे समय तक मान मन्नौवल करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। यही वजह है कि इन दोनों सीटों पर पार्टी के नेता भी कुछ भी कहने से बचते रहे।कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here