Lok Sabha Election 2024 :हर तरफ सियासत गर्म है।और हर जगह चुनावी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं। बता दें,कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी का भी नाम इस सूची में शामिल हैं। जिसके बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची तो जारी हो गई हैं।वहीं लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी का भी नाम इस सूची में शामिल है।

पीयूष गोयल ने किया, रोड शो…


Lok Sabha Election 2024 :मिली जानकारी के मुताबिक,केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से भूषण पाटिल को मैदान में उतारा है। बता दें कि यहां 20 मई को मतदान होना है।

Lok Sabha Election 2024 :अगर हम बात करे मनसुख मांडविया की,तो मनसुख मांडविया ने गुजरात में केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मांडविया ने घर-घर प्रचार अभियान चलाया हैं। साथ ही साथ मनसुख मांडविया ने इस अभियान को लेकर मीडिया से बात भी की। भाजपा उम्मीदवार ने कहा, हम सब कार्यकर्ता हैं। मैं चुनाव बाद में लड़ रहा हूं। पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। घर-घर जाकर हम जनता को उनकी स्लिप बांटते हैं और पीएम मोदी का एक संदेश देते हैं। ये सब पीएम मोदी का परिवार है। परिवार को पीएम मोदी का संदेश पहुंचाना और उसको वोटिंग की स्लिप बांटने के लिए मेरे सभी कार्यकर्ता 3 दिन से घर-घर जा रहे हैं और लोगों को मिल रहे हैं। मैं भी कार्यकर्ता के तौर पर आज स्लिप बांटने के अभियान में जुड़ा हूं।”

Lok Sabha Election 2024 :आपको बता दें,कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया- कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए इच्छुक थे। साथ ही अभिषेक बनर्जी ने कहा- कि इस पर बात करने के लिए वह सुबह के छह बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने भी गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी को इंडी गठबंधन का सच्चा प्रतिनिधि बताया। शनिवार को अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अगर मैं गंभीर नहीं होता, तो मैं सबह के छह बजे राहुल गांधी से मिलने दिल्ली नहीं जाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर इच्छुक थे। कांग्रेस के प्रधेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी महीनों तक हमारी पार्टी पर कटाक्ष करते रहे, लेकिन इसके बावजूद हमने लंबे समय तक प्रतिक्रिया नहीं दी।“उन्होंने आगे कहा, “हमने कांग्रेस को 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया था, लेकिन हम इससे ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते थे।हमें चुनाव के लिए तैयारियां करनी थी। 31 दिसंबर 2023 तक ममता बनर्जी समेत हमारी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार ने अधीर रंजन के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।”उन्होंने आगे बताया प्रदेश कांग्रेस के जुझारूपन के कारण सीट-बंटवारे की बातचीत विफल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here